Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Heavy Rains: हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद Delhi में बाढ़ का खतरा बढ़ा |

 


दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले भी ऐसी स्थितियां बनी थीं जब हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में कई जगहों पर पानी भर गया था। इस बीच, महाराष्ट्र के मुंबई में भी लगातार बारिश हो रही है और हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के छह जिलों पुणे, रायगढ़, रत्नागिरि, कोल्हापुर, सतारा और सिंधुदुर्ग के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है


Heavy Rains: हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद Delhi में बाढ़ का खतरा बढ़ा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ